बिलासपुर में आधी रात चला चाकू, युवक की हत्या:खून से लथपथ मिला शव, विवाद के बाद नशेबाजों पर हत्या का शक, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार की देर रात चाकू मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि नशेबाजों से विवाद के चलते हत्या की वारदात हुई है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मूलत: मस्तूरी क्षेत्र के लिमतरा निवासी खगेंद्र ठाकुर उर्फ चंदवा गोलू अशोक नगर के मुरूम खदान स्थित अटल आवास के पास रहता था। वह प्राइवेट जॉब करता था और नशे का आदी था। गुरुवार की सुबह अटल आवास के पास उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान जांच के लिए सर्च डॉग और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया। हालांकि, अब तक हत्या के कारणों और हत्यारों का पता नहीं चल सका है। पति को छोड़कर चली गई पत्नी
बताया जा रहा है कि खगेंद्र शराब के नशे में अपनी पत्नी से भी विवाद करता था। उसके तीन बच्चे भी है। वहीं, पत्नी गर्भवती है। पति के आए दिन की विवाद से परेशान होकर वह उसे छोड़कर बच्चों को लेकर गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। हत्यारों ने चाकू से गले में किया वार
मृतक युवक के गले सहित शरीर में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि हत्यारों ने चाकू से वारकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि देर रात करीब 11 बजे युवक को देखा गया था। ऐसे में शक है कि वारदात रात 11 बजे के बाद हुई है। नशे में आए दिन विवाद करता था युवक
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि खगेंद्र ठाकुर शराब के नशे में आए दिन मोहल्ले में विवाद कर हंगामा मचाता था। मोहल्ले में नशेबाज युवकों का जमावड़ा भी लगा रहता है। पुलिस को आशंका है कि नशे में विवाद होने के बाद युवक की हत्या की गई है। जुए के पैसे के लेनदेन में विवाद का शक
पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि मृतक युवक जुआ भी खेलता था। जुए के पैसे के लेनदेन में उसका विवाद था। जिसके चलते युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है। एडिशनल एसपी उदयन बेहार का दावा है कि शीघ्र ही हत्या के कारणों और हत्यारों का पता चल जाएगा। पुलिस इस दिशा में काम कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *