लुधियाना में विवाहिता की मौत:पति बोला-मुंह से निकल रही थी झाग,मायका परिवार का आरोप-गले दबाने के है निशान

लुधियाना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की गला घोंट कर हत्या की गई है। उनकी बेटी के गले पर गला दबाने के निशान है। मृतक महिला के पति ने कहा कि उसने जब पत्नी को देखा तो वह बेड पर लेटी हुई थी। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। उसे नहीं पता कि उसकी पत्नी ने किन हालातों में कोई वस्तु निगली है या कैसे उसकी मौत हुई है। मृतक महिला का नाम कोमल है। पति बोला-बेड पर देखी लेटी और मुंह से निकल रही थी झाग जानकारी देते हुए मृतक कोमल के पति रोहित कुमार ने कहा कि वह गिल रोड पर ड्राइवरी का काम करता है। रोजाना की तरह वह बच्चों को स्कूल छोड़ कर काम पर चला गया था। स्कूल से पहले मैसेज आया कि बच्चों को 12.10 बजे छुट्टी होनी है लेकिन फिर मैसेज आया कि छुट्टी 2.10 पर होनी है। स्कूल का मैसेज भी फोन में है। रोहित मुताबिक वह सवा 12 बजे घर पहुंचा तो देखा कि कोमल के मुंह से झांग जैसे उल्टी निकली हुई थी। उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचित किया। रोहित ने कहा कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले हुई है। कोमल को तुरंत अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक कोमल की बहन बोली-गला घोंट की ससुराल पक्ष ने हत्या कोमल की बहन आशा रानी ने कहा कि कोमल की शादी शिमलापुरी इलाके में करीब 11 साल पहले हुई है। कोमल और उसकी सास का झगड़ा हुआ था। पहले भी कई बार कोमल के ससुराल पक्ष वाले उसे तंग परेशान करते थे। आशा रानी मुताबिक उसे पुलिस ने भी बताया कि कोमल के गले पर निशान है। उनकी बेटी को गला घोंट कर मारा गया है। आशा ने कहा कि कोमल की दूसरी शादी है। फिलहाल पुलिस को सूचित किया हुआ है। उनकी मांग है कि इस मामले में जांच कर आरोपियों को दबोचा जाए। कोमल का शव पोस्टमाटर्म करवा परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *