मनु-गुकेश समेत 4 को मिलेगा खेल रत्न:नेशनल खेल अवॉर्ड का ऐलान; 30 खिलाड़ियों को दिया जाएगा अर्जुन पुरस्कार

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए चयनित खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया गया है। शूटर मनु भाकर और वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न मिलेगा। इसमें हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार का नाम भी शामिल है। 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। मनु ने पेरिस ओलिंपिक में डबल मेडल जीते थे
मनु भाकर ने अगस्त-सितंबर महीने में आयोजित पेरिस ओलिंपिक गेम्स में डबल ओलिंपिक मेडल जीते थे। वे 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल और मिक्स्ड डबल्स में तीसरे स्थान पर रहीं। उनके दो मेडल के दम पर भारत ने पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीता
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रॉन्ज और एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, हरमनप्रीत तीन बार FIH अवार्ड्स में प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीते हैं। राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड
भारत में खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। जिसमें खिलाड़ियों, कोचों या संगठनों को उनकी उपलब्धियों और भारतीय खेलों के विकास में योगदान के लिए छह अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में छह प्रमुख पुरस्कार खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (जिसे माका ट्रॉफी भी कहा जाता है) और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार हैं। 2004 से छह राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के साथ तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार भी दिया जा रहा है। पिछले साल 26 खिलाड़ियों को मिला था अर्जुन पुरस्कार
पिछले साल क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला था। जबकि 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला था। बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *