कोतवाली थाना क्षेत्र में बजरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:बजरी से भरी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, मौके से फरार हुए आरोपी

धौलपुर की डीएसटी टीम ने कोतवाली थाना पुलिस के साथ मिलकर बजरी के खिलाफ कार्रवाई की है। सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित चंबल बजरी से भरी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली ला रहे आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। सुबह घने कोहरे के बीच डीएसटी टीम इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल दीनदयाल शर्मा अपनी टीम को लेकर शेरगढ़ के लेकर नीचे चंबल नदी के पास पहुंचे। जहां उन्हें चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली आते हुए दिखाई दिए। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। डीएसटी टीम से मिली सूचना के बाद कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण अवतार और बदन सिंह पुलिस जाब्ता को लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां डीएसटी और कोतवाली पुलिस ने बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की घेराबंदी कर दी। पुलिस की घेराबंदी के बीच फंसे ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लेकर उबड़ खाबड़ रास्तों की ओर भागे। जिनके पीछे पुलिस की अलग-अलग टीम लग गई। पुलिस को पीछा लगा देख ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर छोड़कर भाग निकले। जहां पुलिस की टीम ने 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया हैं। जिनमें से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बीहड़ो में फस गई। जिन्हें हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर फरार आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *