जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में किया गया। इसमें छह प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्राचार्य डॉ बीके तिवारी ने युवा उत्सव का शुभारंभ किया। इसमें चयनित विद्यार्थी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ गुरुवार सुबह 10 बजे से हुआ। प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इसके बाद लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कई छात्राओं ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कविता लेखन, कहानी लेखन, भाषण, विज्ञान प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कॉलेज के विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। इन सभी के प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग निर्णायक मौजूद रहे। इनमें से सर्वश्रेष्ठ दल का चयन कर सीधे संभाग स्तर पर प्रतिभागिता कराई जाएगी। बता दें कि शासन के निर्देशानुसार 28वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन 12 से 16 जनवरी के मध्य नई दिल्ली में किया जाना है। जिला स्तरीय युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं ने भाग लिया। जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 3 जनवरी को ग्वालियर में आयोजित संभाग स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। देखिए तस्वीरें…


