भाषण में हर्ष प्र​थम, लोकनृत्य में जिला तीसरे नंबर पर

नारायणपुर| नेहरू युवा केंद्र संगठन व केंद्र सरकार के संयुक्त तत्वाधान में मुंबई में आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नारायणपुर के युवाओं ने मुंबई भ्रमण किया, वहीं कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसके लिए जिले के 30 युवाओं का चयन किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में नारायणपुर के हर्ष कुमार ने भाषण स्पर्धा में पहला व वीरू सलाम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा लोकनृत्य में नारायणपुर जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *