बैतूल में एक 66 वर्षीय वृद्धा ने बीमारी से तंग आकर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना चोपना थाना क्षेत्र के चिखलपाटी गांव की है। महिला का नाम सरस्वती था। वो अपने पति और बेटी की मृत्यु के बाद अकेले रहती थी। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर को उसने घर में जहर खा लिय था। जब उसकी तबियत बिगड़ी, तो पड़ोसियों और उसके भाई ने उसे घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। मानसिक तनाव का सामना कर रही थी वृद्धा
पड़ोसी विष्णु मंडल ने बताया कि महिला लंबे समय से बीमार थी। पति और बेटी के मौत के बाद वो अकेलेपन के कारण मानसिक तनाव का सामना कर रही थी।


