फाजिल्का में पुलिस को देख पत्नी को छोड़ भागा पति:अवैध रुप से बेच रहा था शराब, महिला गिरफ्तार

फाजिल्का की सदर थाना पुलिस की टीम को देखकर एक पति अपनी पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके पति की तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस को आते देख आरोपी व्यक्ति अपनी पत्नी को छोड़कर मौके से फरार हो गयाl महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सीमा रानी उर्फ कैलाश रानी पत्नी छिंदर सिंह और छिंदर सिंह निवासी गांव थेहकलंदर के रूप में हुई हैl पुलिस अधिकारी गुरुदेव राज ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थेl इस दौरान सूचना मिली कि गांव थेहकलंदर निवासी दंपती अवैध रुप से शराब बेचने का काम करते हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर रेड कर दीl पुलिस को देखकर मौके से महिला का पति फरार हो गया, जबकि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके पति की तलाश की जा रही है। महिला के कब्जे से 30 बोतल अवैध शराब बरामद हुई हैl पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *