मिलावटी पनीर की आशंका पर डेयरी व होटलों से सैंपल लेकर रायपुर भेजा

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ़ बाजार में नकली पनीर के बिकने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की खाद व औषधि विभाग के अफसरों ने एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में संचालित होटलों व डेयरी दुकानों जांच की। यहां से पनीर का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा है। दरअसल, बीते दिनों रायपुर में मिलावटी पानी के बिकने जानकारी मिलने के बाद यह कदम जिले में उठाया गया है। क्योंकि इन दिनों पिकनिक और वैवाहिक सीजन चल रहा है। इसके चलते पनीर की मांग बढ़ी है। एैसे में बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर डेयरी विक्रेता और होटलों से बेची जा रही है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर डॉ. अविनाश खरे गुणवत्ताहीन और मिलावटी पनीर बनाने व बेचने के मामले में जांच कर रहे हैं। गुणवत्ताहीन और मिलावटी पनीर बिकने की शिकायत और आशंका के चलते खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुप्ता व टीम की टीम ने जेकेडी के हनुमान डेयरी, मनेंद्रगढ़ हजारी होटल, गांधी चौक से पनीर सैंपल जब्त कर रायपुर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *