महापौर का कार्यकाल खत्म, 3 से कलेक्टर होंगे निगम प्रशासक

राजनांदगांव| नगर निगम में महापौर हेमा देशमुख का कार्यकाल 3 जनवरी को खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही कलेक्टर संजय अग्रवाल की बतौर निगम प्रशासक नियुक्त होंगे। इसके लिए शासन स्तर से आदेश जारी कर दिया गया है। 3 जनवरी से कलेक्टर अग्रवाल निगम प्रशासक की जिम्मेदारी संभालेंगे। फिलहाल निगम चुनाव को लेकर कोई आदेश भी जारी नहीं हुआ है। तब तक निगम का काम काज प्रशासक के माध्यम से ही संचालित होगा। बता दें कि महापौर हेमा देशमुख सहित सभी 51 वार्ड पार्षदों का कार्यकाल भी 3 जनवरी को खत्म हो जाएगा। इधर निकाय चुनाव का इंतजार राजनैतिक दलों में बना हुआ है। महापौर के आरक्षण की प्रक्रिया 7 जनवरी को पूरी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *