पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने घोषणा की है कि जो सफाई कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें शिक्षा के अवसर प्रदान कर जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। नए साल का दूसरा दिन सफाई सेवकों के नाम स्वास्थ्य मंत्री माता कौशल्या सरकारी अस्पताल के सफाईकर्मियों और ग्रेड चार कर्मचारियों के नाम करते हुए उन्हें को खाना परोसा और उनकी समस्याएं सुनीं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो सफाई सेवक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो 10वीं या 12वीं कक्षा पास हैं और आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें नर्सिंग असिस्टेंट,ओटी असिस्टेंट या पैरामेडिकल कोर्स करवाकर तरक्की दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे उनमें सकारात्मक माहौल बनने के साथ-साथ और अधिक काम करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। सफाई सेवकों का अस्पताल की तरक्की में अहम रोल डा. बलबीर सिंह ने सफाईकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के नेतृत्व में पंजाब देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने वाला एक महत्वपूर्ण राज्य बन गया है, जिसके लिए डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सफाईकर्मी और दर्जा चार कर्मचारी अहम भूमिका है। इस अवसर पर एमएस डा. जगपालिंदर सिंह, वेद कपूर, बलविंदर सैनी, डा. विकास गोयल व अन्य मौजूद रहे।


