कपूरथला ATM में चोरी के लिए तोड़ा शटर लॉक:लाइट ऑन होने के बाद घबराए, कैश छोड़कर भागे

कपूरथला में दो युवकों ने ATM को सुबह तोड़ने की कोशिश की। शटर का लॉक तोड़ने के बाद ATM की लाइट ऑन हो गई, जिससे चोर घबरा कर भाग गए। घटना CCTV में भी कैद हो गई। ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर थाना सदर में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। DSP सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि CCTV के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। गांव हुसैनपुर PNB ब्रांच के मैनेजर दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके ब्रांच के साथ ही लगे ATM को सुबह चोरों ने दीवार तोड़ने की कोशिश की। हालांकि ATM में पड़ा कैश सुरक्षित है। चोरों ने जब शटर तोड़ कर अंदर दाखिल होना चाहा तो ATM में लगी लाइट ऑन हो गई और चोर घबराकर वापस लौट गए। दीपकरण सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत के बाद थाना सदर में चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *