सवाई माधोपुर में आज जिला स्तर पर पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें SP ममता गुप्ता सहित जिले के सभी आला पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नए कानूनों की पालना में आ रही समस्याओं सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की। SP ममता गुप्ता ने बताया कि 58 वें DGP- IG पुलिस सम्मेलन 2023 की सिफारिश संख्या 02 की अनुपालना में जिला स्तर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन रिजर्व पुलिस लाइन मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन IG भरतपुर रेंज भरतपुर ने वीसी के माध्यम से किया। सम्मेलन में नए आपराधिक कानूनों, सायबर अपराध एवं सायबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इसी के साथ हीं बचपन बचाओ आंदोलन के संबंध में जानकारी दी। सम्मेलन में महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्ग के प्रति अपराधों की रोकथाम के लिए भी चर्चा की गई। वहीं नए कानून की पालना में आ रही समस्या, कम्युनिटी पुलिसिंग सोशल मीडिया एवं पुलिस व जनता के मध्य समन्वय सहयोग एवं सहभागिता, जिले की कानून व्यवस्था एवं मेल त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान SP ममता गुप्ता पुलिस, श्वेता गर्ग अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, ASP राम कुमार कस्वां, नीलकमल मीणा ASP बौंली, ओमप्रकाश मीणा ASP महिला उत्पीडन सेल, प्रमोद शर्मा ASP, CO सिटी उदय सिंह मीणा, CO ग्रामीण लाभूराम बिश्नोई, CO बौंली प्रेम बहादुर, पिंटू कुमार DSP ट्रैफिक सवाई माधोपुर, DSP राजेंद्र रावत साइबर थाना सवाई माधोपुर सहित सभी थानाधिकारी मौजूद रहे।


