खेत में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव:बिना परिजनों को बताए रात को हुई थी गायब, जांच में जुटी पुलिस

करौली के मंडरायल के दरगमा गांव में एक खेत में पेड़ से नाबालिग का शव लटका हुआ मिला। लड़की रात में परिजनों को बिना बताए घर से निकली थी। सूचना पर पहुंची मंडरायल थाना पुलिस ने मृतका का अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंडरायल थाना एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि लड़की की पहचान भावना पुत्र ओमप्रकाश जाटव निवासी दरगमा गांव के रूप में हुई है। लड़की के ताऊ रामजीलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि भावना अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। रात ढाई बजे जब मां जागी तो लड़की घर से गायब मिली। परिजन और आस पास के लोगों ने लड़की की कई जगह पर तलाश की। इस दौरान जब परिजन लड़की को तलाश करते हुए अपने खेत पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें पास के एक खेत में पेड़ से लड़की के लटके हुए मिलने की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मंडरायल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही आस पास का मौका मुआयना किया। बाद में लड़की के शव को पेड़ से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *