जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवा चुके 23 जनों के आश्रितों को आज सरकार की ओर से मिलने वाली एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि जारी कर दी है। कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने अलग-अलग दुर्घटनाओं में मरे 23 व्यक्तियों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 23 लाख रुपये जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले हिमांशु शर्मा पुत्र दिनेश कुमार शर्मा निवासी धुवांकला तहसील नगरफोर्ट, रामकिशन यादव पुत्र कालूराम निवासी तारण तहसील टोंक, विकास कुमार हरिजन पुत्र राजेश निवासी वनस्थली तहसील निवाई, भागचंद सैन पुत्र हनुमान सैन निवासी गनवर तहसील मालपुरा, रमेश सैनी पुत्र फूलचंद सैनी निवासी बेगमबाग बहीर टोंक, गोविंद पुत्र श्योजीराम जाट निवासी बमोर रोड़ टोंक, मृतक आशाराम मीणा पुत्र बद्रीलाल मीणा निवासी भवानीपुरा ढाणी तहसील नगरफोर्ट, विक्रम पुत्र शिवराज जाट ग्राम पालड़ी तहसील टोंक, राकेश कुमार चौधरी पुत्र बद्रीलाल जाट निवासी भवानीपुरा तहसील मालपुरा, हरिकेश मीना पुत्र सोहन लाल मीना निवासी बालापुरा तहसील नगरफोर्ट, राकेश जैन पुत्र महावीर प्रसाद जैन निवासी बाबरों का चौक पुरानी टोंक के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मृतक शिवपाल गुर्जर पुत्र उगमाराम गुर्जर निवासी गांवड़ी तहसील देवली, मुकेश बैरवा पुत्र रामदेव बैरवा निवासी सोहेला तहसील पीपलू, राजाराम चौधरी पुत्र लादूलाल चौधरी नयागांव तहसील नगरफोर्ट, रवि वर्मा पुत्र कैलाश वर्मा निवासी तेली मोहल्ला देवली, मृतक गिर्राज गुर्जर पुत्र मदन लाल निवासी नयाटीला तहसील पीपलू, अमित शर्मा पुत्र बंशीलाल शर्मा निवासी विवेकानंद कॉलोनी तहसील देवली, प्रहलाद कुम्हार पुत्र कजोड़मल निवासी देवलीगांव तहसील देवली, हंसराज मीणा पुत्र हीरालाल मीणा निवासी भीवडावास तहसील देवली, मृतका रामकन्या पत्नी डालचंद निवासी खरेड़ा तहसील टोंक, मृतक शंकर लाल सैनी पुत्र केसर लाल सैनी निवासी चिड़ी की बाड़ी टोंक, टीकाराम सैनी पुत्र गोपाल लाल माली निवासी वार्ड नंबर 24 टोंक एवं मृतका पायल पुत्री शंकरलाल निवासी हथौना तहसील टोंक के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। ये राशि सीधे आश्रितों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।


