नवगठित नगरपालिकाओं में वार्डों का गठन के आदेश जारी:6 नगरपालिका क्षेत्रों के लोग 19 जनवरी तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

दौसा जिले की नवगठित नगरपालिकाओं में वार्डों के गठन एवं परिसीमांकन के संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए 19 जनवरी तक लोग आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। वहीं जिला प्रशासन ने भी वार्डों के गठन व परिसीमांकन को लेकर कवायद शुरू कर दी है। जिससे कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले नवगठित नगरपालिकाओं में वार्ड का गठन व परिसीमांकन किया जा सके। कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि स्वायत शासन विभाग की ओर से गत 22 दिसम्बर को पत्र जारी कर जिले की नवगठित नगर पालिकाओं में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार वार्डों के गठन एवं परिसीमांकन के निर्देश दिए गए थे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की नवगठित नगर पालिका लवाण में 20, भाण्डारेज में 25, मण्डावर में 25, मण्डावरी में 20, रामगढ़ पचवारा में 20 एवं बसवा नगर पालिका में वार्डों की संख्या 25 निर्धारित की गई हैे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित वार्डों के प्रारूप प्रकाशन के बाद 20 दिवस की अवधि में 19 जनवरी तक जनसाधारण वार्डों के संबंध में अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। यह आपत्तियां जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय तथा संबंधित नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी को प्रस्तुत की जा सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *