31 दिसंबर रात 12ः00 बजे आयोजन, पटाखे और डांस का वीडियो वायरल पूर्व विधायक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग

31 दिसंबर रात 12ः00 बजे आयोजन, पटाखे और डांस का वीडियो वायरल
पूर्व विधायक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग
कोतमा।
सुनील सराफ वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव तथा सिंगरौली के सह प्रभारी है। 31 दिसम्बर कि रात 12 बजे के एक आयोजन का वीडियों वायरल हुआ हे जिसमें यह वीडियो सुनील सराफ ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है। अभी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मृत्युपरांत राष्ट्रीय शोक चल रहा है इस दरम्यान कोतमा के पूर्व विधायक सुनील सराफ के द्वारा दिनांक 31 दिसंबर को रात में 12ः00 बजे अपने जन्मदिन के अवसर पर बृहद आयोजन करके पटाखे फोड़ते हुए नृत्य गान करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील सराफ के द्वारा जो आयोजन किया गया वह राष्ट्रीय शोक के विपरीत है यह न सिर्फ राष्ट्रीय निर्देश का उल्लंघन है सुनील सराफ एक शहरी नही अपितु कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं जिन्होंने पार्टी की गरिमा के विरुद्ध अनुशासनहीनता का कार्य किया है जिनके विरुद्ध मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाना चाहिए क्योंकि सुनील सराफ वर्तमान में भी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव तथा सिंगरौली जिला के संगठन प्रभारी हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन के बाद पूरे राष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई और कैबिनेट ने राष्ट्रीय शोक दिवस 7 दिन के लिए घोषित कर दिया है। लेकिन मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में राष्ट्रीय शोक दिवस और कैबिनेट के फैसले का उल्लंघन करते हुए सत्ता पक्ष को आड़ में लेकर वन विभाग अनूपपुर द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं ने आलोचना की है। युवा कांग्रेस के नेता गुड्डू चैहान ने कहा कि एक ओर भाजपा के बड़े नेता पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने का दिखावा कर रहे हैं तो दूसरी और उनके शासन और सत्ता द्वारा ही राष्ट्रीय शोक दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने की जगह उनका अपमान कर रही है यही भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चाल और चरित्र है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और उनकी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे जिनके द्वारा भाषण देना और खेलों के आयोजनों में शामिल होना उनकी मरी हुई संवेदना का प्रतीक है।
इनका कहना है
मनमोहन सिंह कांग्रेस के ही नही देश के प्रधानमंत्री थे। जब देश सात दिन का शोक मना रहा हो ऐसे में किसी भी जिम्मेदार नागरिक को इस प्रकार के उत्सव में उन्माद नही दर्शाना चाहिए यह अशोभनीय है।
गुड्डू चौहान
युवा कांग्रेस जिला अनूपपुर
मेरे संज्ञान में ये बात आयी है कि कोतमा विधानसभा के पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील सराफ द्वारा स्व मनमोहन सिंह के मृत्यु उपरांत भारत सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय शोक के अवधि के अंदर अपने अपने जन्म दिवस में 31 दिसम्बर की रात में जश्न मनाया गया जोकि मर्यादा के विपरीत है।
मनोज मिश्रा
जिला संगठन मंत्री कांग्रेस
मेरे संज्ञान में मामला अभी तक नही आया है इसकी जानकारी मिलने के बाद ही किसी प्रकार की टिप्पणी करूंगा।
राजीव सिंह
उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *