बोर्ड परीक्षाएं सुचिता के साथ कराएं जिम्मेदार अधिकारी- कलेक्टर बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

बोर्ड परीक्षाएं सुचिता के साथ कराएं जिम्मेदार अधिकारी- कलेक्टर
बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
अनूपपुर।
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले में बोर्ड परीक्षा पूरे पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ अधिकारी कराएं। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को बेहतर व्यवस्थाएं एवं सुविधा मुहैया कराया जाए। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में महिला पर्यवेक्षक की नियुक्ति प्राथमिकता के आधार पर की जाए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं कलेक्टर प्रतिनिधि की नियुक्ति की कार्यवाही 10 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति तथा ऐसे शिक्षक जिनके बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, इनकी ड्यूटी संबंधित परीक्षा केंद्र में न लगाई जाए, जिससे परीक्षा पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके। बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से परीक्षा केंद्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर को अवगत कराया कि जिले में लगभग 69 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिसमें कक्षा 10 वीं के 8518 तथा कक्षा 12 वीं के 6255 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को गोपनीय परीक्षा सामग्री एवं परीक्षा प्रश्न पत्र के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए एवं वहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए एवं एक दूरभाष नंबर भी प्रदर्शित किया जाए, जिससे परीक्षा केंद्र में आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सके। बैठक में कलेक्टर ने गोपनीय सामग्री एवं परीक्षा प्रश्न पत्र को विद्यालय तक पहुंचाने हेतु बसो की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला परिवहन अधिकारी को तथा परीक्षा हेतु रेंडमाइजेशन व्यवस्थित तरीके से कराने हेतु जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षकों की ड्यूटी के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि शिक्षकों की ड्यूटी ब्लॉक से बाहर लगाई जाए। बैठक में कलेक्टर ने प्री बोर्ड परीक्षा के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 16 जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में कलेक्टर ने विद्यालयों के अध्ययन-अध्यापन कार्य की भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। बैठक में कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा संबंधित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *