खन्ना में बाइक के आगे आया कुत्ता, एक की मौत:दूसरा घायल, बाइक दीवार से टकराई, बच्चों को छोड़कर लौट रहा था

खन्ना में बाइक के आगे कुत्ता आने से बाइक बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे बैठा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान बिरजू पासवान (35) निवासी बिहार हाल निवासी गांव बरवाली (फतेहगढ़ साहिब) के तौर पर हुई। हादसे में घायल गोलू (18) निवासी बरवाली खन्ना सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। बिरजू पासवान जोकि बरवाली के एक जमींदार के पास कई सालों से काम करता था। वह खेती बाड़ी के काम करने के साथ साथ ड्राइवरी भी करता था। पिछली रात बिरजू बाइक पर अपने बेटा-बेटी को छोड़ने खन्ना के राहौण में अपने रिश्तेदारों के पास आया था। बिरजू पासवान का सिर दीवार में लगा
बिरजू के साथ गोलू था। दोनों वापस बाइक पर बरवाली को जा रहे थे। रास्ते में धुंध होने के चलते पहले की विजिबिल्टी कम थी। इसी बीच बाइक के आगे कुत्ता आ गया तो बाइक बेकाबू हो गई। सीधे एक घर की दीवार से टकरा गई। बिरजू पासवान का सिर दीवार में लगा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिटी थाना 1 के एसएचओ रविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *