कपूरथला में आज में हथियारबंद बाइक सवार लुटेरों ने एक युवक को घेर लिया और उसके साथ पहले मारपीट की। इसके बाद उससे फोन छीनकर फरार हो गए। यह घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई है। घटना की सूचना के बाद पीसीआर टीम के इंचार्ज चरणजीत सिंह खेहरा ने जांच शुरू करते हुए नजदीक लगे कैमरों की जांच शुरू की। घटना टैगोर नगर की है। सीसीटीवी में बाइक सवार 2 लुटेरे दिखाई दे रहे हैं। वहीं पीड़ित ने घटना की सूचना पीसीआर टीम को दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर के सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह और एएसआई मंगा सिंह ने कहा कि उन्होंने पीड़ित की शिकायत थाने में दे दी है। वहीं बाबा दीप नगर के रहने वाले पीड़ित रीतिक ने बताया उसे रास्ते में बाइक सवार लुटेरों ने हथियार के बल पर घेर लिया और वह उससे फोन मांगने लगे। जब उसने आनाकानी की तो हथियारबंद लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद वह उससे फोन छीन फरार हो गए।


