बठिंडा में हवलदार 70 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:दोस्त की पत्नी को जेल में डालने की दी थी धमकी, जाल बिछाकर पकड़ा

बठिंडा में तैनात हवलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि पुलिस कर्मचारी के खिलाफ यह मामला बठिंडा के गांव पथराला निवासी जगविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया था कि उसका दोस्त एक मामले में बठिंडा जेल में बंद है और उक्त पुलिस कर्मचारी ने धमकी दी थी कि वह उसके दोस्त की पत्नी का नाम भी मामले में शामिल कर देगा। इससे बचने के लिए पुलिस कर्मचारी ने 1,50,000 रुपए की मांग की थी, लेकिन सौदा 70 हजार रुपए में तय हुआ। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *