जयपुर में सिख समाज के कीर्तन प्रोग्राम में घुसाई थार:गुस्साएं लोगों ने तोड़ी जीप, नाबालिग ड्राइवर को पकड़ा: दो घायल

जयपुर में गुरुवार रात को तेज रफ्तार थार जीप सिख समाज के नगर कीर्तन सभा में जा घुसी। हादसे में वहां मौजूद बुजुर्ग व एक बच्चा घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। अचानक भीड़ में थार से अफरा-तफरी का माहौल फैल गया। गुस्साई भीड़ ने थार में तोड़फोड़ कर दी। आदर्श नगर थाना पुलिस ने थार को जब्त कर नाबलिग ड्राइवर को पकड़ लिया। समझाइस कर मामले को शांत करवा दिया गया। पुलिस ने बताया- गुरुवार रात को गुरुवार रात को सेठी कॉलोनी गुरुद्वारे से गुरु गोविंद सिंह पार्क नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। रात करीब 8:30 बजे सिख समाज के करीब 300 लोग सभा निकाली जा रही थी। इसी दौरान पंचवटी सर्किल पर पहुंचते ही गोविंग मार्ग पर थार जीप सभा के अंदर घुस गई। प्रोग्राम के दौरान साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने जीप को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन वह नहीं रूका। हादसे में बाद समाज के लोग आदर्श नगर थाने पहुंच गए। यहां पर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन कर थार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग। इस पर पुलिस अधिकारियों ने नाबालिग ड्राइवर को डिटेन करने और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आवश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि जीप में चार जने सवार थे। ​जिनमें से तीन जने जीप से निकलकर भाग गए। वहीं, नाबालिग ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया। इधर, गुस्साई भीड़ ने जीप में तोड़फोड़ कर दी। भीड़ को देख मौके पर आदर्श नगर समेत आस-पास के थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। उसके बाद लोगों से समझाइस कर मामले को शांत करवाया। बताया जा रहा है कि नाबालिग ड्राइवर पुलिसकर्मी का बेटा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *