समर्थन मूल्य की मांग पर किसानों ने किया उपवास:शहीद स्मारक पर जुटे किसान बोले- फसल खरीद और खराबे का मुआवजा मिले

ऋण मुक्ति और पूरे दाम का नारा देते हुए किसानों ने शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेता रामपाल जाट के नेतृत्व में किसानों ने एक दिन का सांकेतिक उपवास किया। किसान नेता रामपाल जाट ने बताया- देश के किसानों की मांग है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून बने। जिससे किसानों को 2 महीने में घाटा हुआ है चार फसल नहीं खरीदने से वह 872 करोड़ रुपए का, वो घाटा किसानों को नहीं उठाना पड़े और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरी हो जाए। उन्होंने कहा- उनकी गारंटी विफल हो रही है। देश में यदि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले तो किसान ऋण नहीं लेगा बल्कि ऋण देने वाला बनेगा। उन्होंने बताया- हम लगातार मांग कर रहे है कि खरीद और खराबे का मुआवजा किसानों को मिले। आज हमने सुबह 11 से 4 बजे तक शहीद स्मारक में उपवास रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *