भीम आर्मी सचिव बने सुभाष:पंचायत चुनाव को लेकर बूथ लेवल टीम बनाने की तैयारियों पर चर्चा

भीम आर्मी अलवर ने प्रदेश कार्य करने सदस्य एडवोकेट नवल सिंहऔर सुरेंद्र मेहरा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष रामनिवास बरवाड़ा ने सुभाष तुलेड़ा को भीम आर्मी जिला सचिव पद पर नियुक्त किया है। भीम आर्मी की ओर से आने वाले पंचायत चुनावों को लेकर आगमी दिनों में बूथ लेवल पर टीम बनाने पर चर्चा की गई। आने वाले समय में आजाद समाज पार्टी के विस्तार करने को लेकर सुभाष को जिम्मेदारी दी है। इस दौरान भीम आर्मी प्रदेश सदस्य सुरेंद्र मेहरा, प्रदेश कार्य सदस्य एडवोकेट नवल सिंह, जिला अध्यक्ष रामनिवास बरवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु, पूर्व आईटी सेल प्रभारी मनीष कुमार, संगठन मंत्री घनश्याम बाकोलिया, भीम आर्मी के मुकेश फौजी सहित कई सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *