कोटा में परिवार के11 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया:मेडिकल कॉलेज कोटा में एनाटॉमी विभाग की HOD ने सर्टिफिकेट दिया

कोटा में एक परिवार ने नई पहल करते हुए नए साल में देहदान का संकल्प लिया है। परिवार के 11 सदस्यों ने एक साथ मेडिकल कॉलेज कोटा में जाकर एनाटॉमी विभाग की HOD डॉ.प्रतिमा जायसवाल की मौजूदगी में देहदान का संकल्प पत्र भरा। जिसके बाद एनाटॉमी विभाग की ओर से देहदानियो को सर्टिफिकेट जारी किया गया। टीम जीवनदाता के संरक्षक व लायन क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि उनके पिता प्रेमचंद जी गुप्ता की 16 वीं पुण्यतिथि 30 दिसंबर को थी। पिता की पुण्यतिथि पर सप्ताहभर तक अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। पिता की प्रेरणा से नए साल में देहदान करने का संकल्प लिया। जिसमें मैने भुवनेश गुप्ता (48), मेरी मां शकुंतला गुप्ता (72), पत्नी डॉ क्षिप्रा गुप्ता (44), नाना रामस्वरूप गुप्ता (85), नानी गीता गुप्ता (80), मामा रवींद्र गुप्ता (71), मामा हेमेंद्र गुप्ता(55), चाचा अनिल कुमार गुप्ता (70), ममेरी बहन भूमिका गुप्ता (43), ममेरे भाई अमित गुप्ता (42) व अंकित गुप्ता (33) ने देहदान का संकल्प लिया। संभवत: यह प्रदेश का पहला मामला है जब एक साथ एक ही परिवार के 11 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया है। डॉ क्षिप्रा गुप्ता के बताया कि सभी देहदानी संकल्प पत्र भरने वालों का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। मेडिकल कॉलेज कोटा की ओर से सभी को प्रशस्ति पत्र व संकल्प पत्र सौंप गए और इस सेवा कार्य की प्रशंसा की। एनाटॉमी विभाग की HOD डॉ. प्रतिमा जायसवाल ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है, इस तरह से यदि जागरुकता आएगी तो मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस स्टूडेंटों को बेहद सहायता मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *