उदयपुर शहर से सटे कानुपर गांव के युवाओं ने कानपुर गांव को नगर निगम में शामिल करने को लेकर विरोध जताया है। उन्होंने इस संबंध में आज ज्ञापन जिला कलेक्टर को देकर इस पंचायत को नगर निगम सीमा से बाहर करने की मांग की। पंचायती राज विभाग में रखने की अपील ग्रामीणों ने इस संबंध में युवाओं ने आज ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा से भी बातचीत कर कहा कि कानपुर पंचायत पहले से टीएसपी क्षेत्र में शामिल था जिससे यहां के कई ग्रामीणों को सरकारी नौकरी मिली है। इसलिए हमारी इस पंचायत को पंचायतीराज विभाग में ही रखा जाए। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायतीराज विभाग से पंचायत मजबूत रहेगा। हमारे यहां सब किसान परिवार है और यहां ग्रामीण परिवेश में होने से यहां पंचायतीराज ही होना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि एकलिंगपुरा गांव नगर निगम में नहीं है और कानपुर को शामिल किया गया है। ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि आप उदयपुर आए तब आप कानपुर आए और ग्रामीणों की पूरी बात सुने। गांव वालों ने कहा कि हर हाल में युवा यही चाहता है कि कानपुर ग्राम पंचायत नगर निगम सीमा में नहीं रहे और यह नाम उस सूची से हटाया जाए। बाद में ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल को भी ज्ञापन दिया।


