पिछले साल मऊगंज जिले में 54 दुष्कर्म और 12 हत्या:हादसों में 100 लोग गंवा चुके जान, 910 मामले पेंडिंग

नव वर्ष यानी 2025 की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन मऊगंज जिले के लिए साल 2024 कुछ खास नहीं रहा। कई गहरे जख्म भी दे गया। मऊगंज जिले में साल 2023 की अपेक्षा 2024 में अपराधों का ग्राफ बढ़ता हुआ दिखाई दिया तो वहीं हादसों में भी कोई कमी नहीं आई। मऊगंज जिले में 5 पुलिस थाना और 4 पुलिस चौकी है‌ं। सभी को मिलाकर कुल वर्ष भर में 2661 मामले दर्ज हुए। पुलिस ने ज्यादातर मामलों का निराकरण कर लिया, लेकिन 910 मामले अभी भी पेंडिंग रह गए। 54 दुष्कर्म और 12 हत्या के मामले मऊगंज जिले में बीता साल बेहद निराशाजनक रहा, क्योंकि मऊगंज जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से 54 दुष्कर्म और 12 हत्या के मामले सामने आए हैं तो वही एक्सीडेंट से भी 100 लोगों की मौत हुई है। चोरी और लूट के मामले में आई कमी मऊगंज जिले के सभी 5 थानों में अगर चोरी-लूट का आंकड़ा देखा जाए तो 2023 के मुकाबले 24 में कमी देखी गई है। वर्ष 2023 में लूट के 17 मामले सामने आए थे, वहीं वर्ष 2024 में 9 मामले देखने को मिले हैं। इसी तरह से चोरी का आंकड़ा वर्ष 2023 में 83 रहा तो वही वर्ष 2024 में घटकर 61 रह गया। नशा कारोबारियों पर हुई कार्रवाई मऊगंज जिले की पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है, अगर बात करें वर्ष 2024 की तो जिले में पुलिस के द्वारा गांजा के 24 मामलों में 42 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के द्वारा इनके कब्जे से 797 किलोग्राम गांजा कुल कीमत 84 लाख 27 हजार रुपए जब्त की गई है। इसी तरह से पुलिस के द्वारा 2554 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए 337 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 10 लाख रुपए की शराब जब्त की है। मेडिकल नशे पर भी हुई कार्रवाई मऊगंज जिले में मेडिकल नशे के खिलाफ भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 14 मामलों में 24 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से पुलिस ने उनके कब्जे से 904 सीसी अवैध नशीली कफ सिरप कीमत 2 लाख 11 हजार रुपए जप्त किया है‌। झूठी शिकायतें रही ज्यादा मऊगंज जिले में झूठी शिकायत कर निर्दोष लोगों को फंसाने के मामले भी जांच में सामने आए, पुलिस के द्वारा ऐसे मामलों की गहनता से जांच की गई जिनमें से 303 शिकायतें झूठी पाई गईं। मऊगंज थाना-98, हनुमना थाना-28, ​​​​​​​शाहपुर थाना-63, ​​​​​​​नईगढ़ी-102 और ​​​​​​​लौर थाना-38 शिकायतें झूठी निकलीं।​​​​​​​ मऊगंज जिले में 603 गुम इंसान मऊगंज जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से 603 गम इंसानों की भी शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिसमें से बालक, बालिका, पुरुष, महिला शामिल हैं। जिनका अब तक पुलिस की जांच में कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। ये सभी मामले वर्ष 2024 में सामने आए हैं, जिसमें मऊगंज थाना-154, हनुमना थाना-106, शाहपुर थाना-99, नईगढ़ी-149, लौर थाना-95 शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *