कोरबा | जवाहर नवोदय स्कूल सलोरा में एनसीसी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य पीआर शंकरी ने किया। स्कूल के एनएसएस इकाई के 50 कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी सेकेंड ऑफिसर रीतेश भोसले के मार्गदर्शन में एनसीसी का वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्व विषय पर भाषण व पोस्टर मे मेकिंग स्पर्धा में हिस्सा लिया। बटालियन की ओर से कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार एस व प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित यादव के निर्देश पर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


