कोरबा | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा सिविल सेवा परीक्षा में पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी सफलता मिली है। तीन छात्रों में से दो भाई भी हैं। इनमें मेवालाल समाज कल्याण विभाग में सहायक संचालक और संजय कुमार अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। इसी तरह श्रीकांत वाणिज्य कर विभाग में राज्यकर निरीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं। ग्राम पंचायत गेराव के रहने वाले मेवा लाल झरिया को 178वां स्थान मिला है। उनके भाई संजय को 201 रैंक हासिल है। बाबूलाल झरिया के दोनों पुत्रों के चयन पर उनके गांव में खुशी का माहौल है। मेवालाल आदिवासी बालक छात्रावास करतला में वर्ष 2010 से 2016 तक रहकर पढ़ाई करते थे।


