भास्कर न्यूज | बीजापुर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी बनाए रखने जिले के सभी सीमावर्ती चेकपोस्ट पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी बीच तारलागुड़ा चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई हुई, जहां 765 क्विंटल धान से भरे तीन ट्रकों को प्रशासन की टीम ने जब्त किया है। इनमें एक ट्रक में 220 क्विंटल, दूसरे में 295 क्विंटल और तीसरे ट्रक में 250 क्विंटल धान मिला है। ट्रक चालकों से की गई पूछताछ में पता चला कि तेलंगाना के मुलुगू जिले से पेन सीड्स के जरिए धान रायपुर व दुर्ग भेजा जा रहा था, लेकिन मौके पर ट्रक चालक डिलीवरी ऑर्डर सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।


