झामुमो उपाध्यक्ष ने परिवहन मंत्री को पत्र सौंप समस्याओं से कराया अवगत

भास्कर न्यूज| जैंतगढ़ झामुमो जिला उपाध्यक्ष शारिक राजा ने झारखंड सरकार के परिवहन सह भी भूराजस्व मंत्री दीपक बिरुवा से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं से मंत्री श्री बिरुवा को अवगत कराया। उन्होंने जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में लगे सोलर जलापूर्ति की स्थिति से मंत्री जी को अवगत कराते हुए बाकी बचे गावों में सोलर जलापूर्ति केंद्र लगाने और खराब पड़े केंद्रों की मरम्मती की मांग की। जुगीनंदा गांव में पी सी सी सड़क निर्माण,पी एम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में ओपन जीम की स्थापना करने,जैंतगढ़ छठ घाट निर्माण साथ ही घाट तक पहुंच पथ 500 फीट पी सी सी सड़क के साथ एक पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। जैंतगढ़ चौक, बाजार चौक में स्थित खराब पड़े हाई मस्ट लाइट मरम्मती कराने के साथ जैंतगढ़ और मुंडुई पंचायत के हर चौक चौराहों में हाई मास्ट लाइट लगवाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *