उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे:माधुरी दीक्षित ने किया घूमर; नोरा फतेही ने बॉलीवुड के गानों पर दी परफॉर्मेंस

उदयपुर इन दिनों एक रॉयल वेडिंग के कारण चर्चा में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड इस वेडिंग को और खास बना रहे हैं। शनिवार को हुई मेहंदी सेरेमनी में डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर देसी राजस्थानी लुक में नजर आए। उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ कई फोटो भी क्लिक करवाए। मेहंदी सेरेमनी के बाद माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने परफॉर्म किया। कई देशों से पहुंचे गेस्ट ने बॉलीवुड सॉन्ग पर एक्टर्स के साथ डांस भी किया। इससे पहले राजस्थानी अंदाज में बारात भी निकली। जिसमें गेस्ट राजस्थानी साफे व ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। अमेरिकी बिजेनसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी का मुख्य फंक्शन आज जग मंदिर आइलैंड पैलेस में होगा। अब देखिए- इस वेडिंग के फंक्शंस से जुड़े PHOTOS… शादी से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *