रांची में तापमान का उतार चढ़ाव जारी है। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा। सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री का बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हालांकि रांची में सुबह व शाम में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह व शाम में कनकनी महसूस होगी। इधर मौसम विभाग के अनुसार, गुमला में सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कई जिलों का न्यूनतम पारा आ सकता है 100 से नीचे कई जिलों के न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों में 10 डिग्री से नीचे आ सकता है। इनमें लातेहार, पलामू, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, चतरा, लातेहार और कोडरमा शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में कमी रात 2 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक के बीच में आएगी। जिलों के पारा में उतार-चढ़ाव राज्य के प्रमुख जिलों के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। बोकारो जिले के न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं डालटनगंज के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की कमी रही।


