खराब मौसम से रांची की उड़ानें प्रभावित, चार फ्लाइट डायवर्ट:रायपुर, भुवनेश्वर और कोलकाता भेजे गए विमान, पार्किंग में जाम की स्थिति

रांची| रांची एयरपोर्ट पर सोमवार को कम दृश्यता से चार विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। पुणे से रांची आने वाली फ्लाइट सुबह 8.45 बजे रायपुर डायवर्ट कर दी गई, जो दोपहर 12:06 बजे रांची वापस आई। दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 8.45 बजे भुवनेश्वर भेजी गई और 11.45 बजे रांची उतरी। यह विमान करीब एक बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। हैदराबाद से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी सुबह 8.58 बजे डायवर्ट हुई और 11.56 बजे पहुंच सकी। वहीं, बेंगलुरू से दोपहर 3.05 बजे आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 3.17 बजे कोलकाता डायवर्ट कर दी गई, जो शाम करीब 6 बजे रांची पहुंच पाई। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में जाम की स्थिति बन गई। कई विमान देरी से रांची एयरपोर्ट पहुंचे मुंबई से सुबह 8.15 बजे आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 9.46 बजे लैंड हुआ। दिल्ली से 9.10 बजे आने वाली उड़ान 9.53 बजे पहुंची। बेंगलुरू से 9.40 बजे आने वाला विमान 10.05 बजे, कोलकाता से 3.40 बजे आने वाला विमान 4.43 बजे और दिल्ली से 5.15 बजे आने वाला विमान 6.05 बजे रांची पहुंचा। कैट-III सिस्टम नहीं, इसलिए बढ़ी समस्या झारखंड चैंबर की सिविल एविएशन उपसमिति के चेयरमैन श्रवण राजगढ़िया ने बताया कि रांची एयरपोर्ट पर कैट-III लाइटिंग सिस्टम नहीं होने से लो विजिबिलिटी में विमान लैंड कराना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस सिस्टम के लगने से कोहरा या खराब मौसम में भी विमान सुरक्षित लैंडिंग कर सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *