बीएसएल के ग्रेड एस-1 कर्मियों को भी डी टाइप आवास मिलेगा

एचआर 2017 की नीति में संशोधन के बाद बीएसएल अब अपने ग्रेड एस-1 कर्मियों को भी डी टाइप आवास देगा। पहले सिर्फ ग्रेड एस-3 को डी टाइप आवास आवंटित किया जाता था। संशोधित प्रावधान के मुताबिक ग्रेड एस-1 वरिष्ठता का निर्धारण ग्रेड में प्रवेश की तिथि एस-11 से एस-1 उच्च ग्रेड कर्मचारी वरिष्ठ होगा। कर्मचारी उस उच्च ग्रेड में प्रवेश की तिथि से वरिष्ठ होगा। बीएसएल में नियुक्ति की तिथि से यदि ग्रेड में प्रवेश की तिथि मेल खाती है, तो वरिष्ठता का मानक बीएसएल में नियुक्ति की तिथि से होगी। जो कर्मचारी जल्दी शामिल हुए हैं, वे वरिष्ठ होंगे। वहीं जन्म तिथि जितनी पहले होगी, कर्मचारी उतना ही वरिष्ठ होगा। प्रबंधन इस आधार पर आवास का आवंटन करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *