अमृतसर| श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल द मॉल में श्री गुरु तेग बहादर जी का शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को गुरुजी के सर्वोच्च बलिदान से अवगत कराने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्रों को श्री गुरु तेग बहादर जी के जीवन, शिक्षाओं और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा में उनके योगदान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसके बाद एक प्रश्नोत्तरी हुई। विद्यालय के अध्यक्ष बलबीर बजाज और प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने श्री गुरु तेग बहादर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


