बदमाशों ने हाईवे पर बस रोककर कंडक्टर-खलासी को पीटा VIDEO:सीट की बात को लेकर हुआ विवाद, आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश 5 गाड़ियों में आए

सीकर में नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने बस रुकवाकर कंडक्टर और खलासी के साथ मारपीट की। एक यात्री का सीट की बात को लेकर यह विवाद हुआ था। यात्री ने आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों को बुला लिया। इसके बाद बस कंडक्टर और खलासी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में नेशनल हाईवे संख्या-52 पर यह घटना सोमवार को हुई। बस संचालक प्रताप ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। यात्री और कंडक्टर में सीट को लेकर हुआ विवाद, बदमाशों को बुलाया
घटना सोमवार को दोपहर 1 से 1:30 के बीच की है। बस में अजीत मीणा निवासी भीलवाड़ा नाम से यात्रा बैठा था। यात्री का बस कंडक्टर और खलासी के साथ सीट की बात को लेकर विवाद हो गया। ऐसे में कंडक्टर और खलासी ने उसे बस से नीचे उतार दिया था। इसी बात को लेकर अजीत ने अपने साथियों को बुलाया। इसके बाद बस कंडक्टर और खलासी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उनके कपड़े भी फट गए। फिलहाल बस संचालक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। अब तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम….. मारपीट के बाद आरोपी फरार
गोकुलपुरा थाना SHO प्रीति बेनीवाल के अनुसार- घटना रामू का बास चौराहे के आगे स्पार्क होटल के पास की है। यहां पांच गाड़ियों में आए आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने अमर बस ट्रेवल्स की बस को रुकवाया। इसके बाद बस के कंडक्टर और खलासी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। घटना के बाद मारपीट करने वाले सभी लोग वहां से फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *