लुधियाना| पहाड़ों से सर्द हवा अब मैदानो की तरफ आनी शुरू हो चुकी है। इसी के चलते लुधियाना में दिन का तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो पिछले 24 घंटे में ही 3 डिग्री गिरावट में नजर आया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री दर्ज हुआ जिसके चलते रातें और ज्यादा ठंडी हो चुकी है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन का तापमान और गिरेगा। शीत लहर और ज्यादा चलेगी जिससे ठिठुरन भी बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर तक मौसम ड्राई रहेगा, जबकि खुले मैदाने में धुंध देखने को मिलेगी, इससे विजिबिलिटी पर भी असर पड़ेगा।


