जिला नाजर को जॉइंट एसआर का सौंपा चार्ज

जालंधर| श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर जिले के तहसीलदार से लेकर जॉइंट सब-रजिस्ट्रार अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। जिसे लेकर जॉइंट एसआर रवनीत कौर की श्री आनंदपुर साहिब कार्यक्रम में ड्यूटी होने के चलते उनकी जगह पर जिला नाजर राकेश अरोड़ा को पदभार सौंपा गया। उनकी तरफ से पूरे दिन में दो दर्जन से ज्यादा डॉक्यूमेंट रजिस्टर्ड हुए है। हालांकि पुरानी आईडी से डॉक्यूमेंट क्लियर न होने के चलते सोमवार को काम कम ही रहा। वहीं दूसरी तरफ जगतार सिंह की जगह पर नरेश कौल की तरफ से काम संभाला गया। इसके अलावा सब-रजिस्ट्रार कार्यालय-1 में भी अधिकारी आफिशियल कार्यक्रम में व्यस्त रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *