अलायंस क्लब समर्पण ने जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए कंबल

भास्कर न्यूज | जालंधर अलायंस क्लब जलंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में 40 जरूरतमंद महिलाओं को गर्म कम्बल वितरित किए गए। वीना कुमारी ने पति स्वर्गीय गुरदीप लाल की याद में सहयोग किया। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर सीनियर वाइस प्रधान विनोद कुमार कौल थे। उन्होंने समर्पण क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब जिला स्लोगन ‘ प्यार व जुनून के साथ सेवा’ पर दीन दुखियों की हर तरह की सेवा कर के सराहनीय कार्य कर रहा है। रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल ने बताया कि सर्दी के मौसम में असहाय लोग गर्म कंबल नहीं खरीद पाते तो समर्पण क्लब ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आता है। इस अवसर पर वीडीजी-1 एनके महेंद्रू, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, दया कृष्ण छाबड़ा, जीडी कुन्द्रा, अशोक कुमार मेहता, मोहित सेठ, वीना कुमारी, रेमन कौल, मास्टर एवान कौल व अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *