लुधियाना| नव दुर्गा मंदिर में भक्तों के लिए गर्म पूड़ी और छोले का लंगर लगाया गया। सुबह से ही रसोई में सेवादारों ने मिलकर बड़ी मात्रा में प्रसाद तैयार किया। जैसे-जैसे श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, लंगर पंडाल के बाहर लंबी लाइनें बन गईं। हर व्यक्ति को मुस्कुराकर थाली दी गई और किसी को भी बिना प्रसाद के लौटने नहीं दिया गया। इस दौरान प्रधान सुभाष दुग्गल, संतोष अरोड़ा, राजेश मेहरा, प्रेम छाबड़ा, कुलदीप गर्ग, केके सेठ, बीके गोयल, रमेश, विनय गोयल, बोनी दुग्गल, अनिल बस्सी, अशोक खीवा, अरविंद दुग्गल, अनिल बस्सी, बन्नी दुग्गल और सुरिंदर दुग्गल मौजूद रहे।


