लुधियाना | बस्ती जोधेवाल स्थित एचवीएम कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस दो सप्ताह तक मनाया गया। इंट्रो में ही सब मुख्य बातें आ रही हैं। हर सुबह विशेष सभा हुई। छात्रों को गुरु साहिब और उनके तीन साथियों भाई सती दास, भाई मती दास और भाई दयाला के साहस और बलिदान के बारे में बताया गया। मूल मंत्र का पाठ हुआ। शब्द गायन और काव्य पाठ से गुरुओं के सिद्धांतों को समझाया गया। बच्चों में निडरता, करुणा और भाईचारे जैसे गुण विकसित किए गए। प्राचार्या मनिंदर कौर और प्रबंधक समिति ने कार्यक्रम के लिए सभी को धन्यवाद दिया।


