भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा के जरिए पंजाब को साधने की कोशिश अभी से शुरू कर दी है। साल 2027 के शुरू में पंजाब में चुनाव होने हैं। पिछले एक साल से भाजपा हरियाणा के रास्ते पंजाब पर फोकस कर रही है। मंगलवार को सिखों के 9वें गुरु श्री तेग बहादुर जी के शहीदी समागम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। इस दौरान गुरु जी को समर्पित सिक्का और डाक टिकट जारी होगा। वैसे, पंजाब के आनंदपुर साहिब में शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रम चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की ओर से इसके लिए केंद्र के सभी बड़े नेताओं को न्योता दिया गया। हरियाणा सरकार ने केंद्रीय नेतृत्व से राय के बाद 350वें शहीदी दिवस पर गुरु तेग बहादुर को लेकर कुरुक्षेत्र में यह बड़ा आयोजन रखा है। जिसमें एक लाख से अधिक संगत के बैठने की व्यवस्था की गई है। इससे पहले भाजपा लगातार हरियाणा के CM नायब सैनी को पंजाब में भेज रही है। खासकर धार्मिक कार्यक्रमों में। यहां पढ़ते हैं क्या है BJP की पंजाब को लेकर प्लानिंग… यहां पढ़िए PM का शेड्यूल… गुरु तेग बहादुर पर एग्जीबिशन देखेंगे PM
PM चार बजे पांचजन्य चौक का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री हरियाणा सीएम नायब सैनी के साथ ज्योतिसर में महाभारत अनुभव केंद्र जाएंगे। वहां से पीएम शाम 4:30 बजे ज्योतिसर में 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां वह सबसे पहले गुरु तेग बहादुर पर लगाई गई एग्जीबिशन देखेंगे। इसके बाद प्रार्थना और कीर्तन में शामिल होंगे। सेंड आर्ट म्यूजिकल शो भी होगा। PM के अलावा सिर्फ सीएम सैनी की स्पीच होगी
PM के इस शेड्यूल में सिर्फ हरियाणा CM नायब सैनी की स्पीच होगी। वह अपने संबोधन में PM का स्वागत करेंगे। सिरोपा भेंट किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री कॉफी टेबल बुक का अनावरण करेंगे। इस दौरान पीएम 350वें शहीदी दिवस पर डाक टिकट और एक सिक्का रिलीज करेंगे। 5 बजे के करीब PM ब्रह्मसरोवर पहुंचेंगे, जहां वह ग्रुप फोटोग्राफ में शामिल होंगे। मंदिर में दर्शन और पूजा के बाद PM अंबाला से 5:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


