मारपीट के 4 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज:घर में घुसकर लाठियों से किया हमला, पंचायत में नहीं मानी गलती

हनुमानगढ़ में बदमाशों ने घर में घुसकर लाठियों से हमला कर दिया। इस मामले को लेकर टिब्बी पुलिस थाने में एक महिला सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है। इस्तगासे के जरिए दर्ज हुए मामले में गुरबचन सिंह (68) पुत्र हरनाम सिंह बावरी निवासी मल्लड़खेड़ा ने बताया कि 22 नवम्बर की रात करीब 9 बजे वह और उसका बेटा सुरेन्द्र अपने घर पर खाना खा रहे थे। उसी समय नक्षत्रसिंह पुत्र करनैल सिंह, प्रवीण पुत्र नक्षत्र सिंह, सुनील पुत्र नक्षत्र सिंह और परमजीत पत्नी नक्षत्रसिंह निवासी मल्लड़खेड़ा ने उसके घर में घुसकर लाठियों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोस के व्यक्तियों के आने पर यह लोग भाग गए और जाते समय देख लेने की धमकी दी। उसने दूसरे दिन गांव के व्यक्तियों को इस घटना के बारे में बताया और पंचायत की, लेकिन पंचायत में नक्षत्रसिंह ने अपनी गलती नहीं मानी। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल सुखचैन सिंह को सौंपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *