बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। पंजाब के छोटे से गांव नसराली में जन्मे धर्मेंद्र एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर के बेटे थे, जिन्हें आज पूरा देश ही-मैन के नाम से जानता है। 10वीं क्लास में दिलीप कुमार की फिल्म देखकर हीरो बनने का ख्वाब देखने वाले धर्मेंद्र काे एक टैलेंट हंट कॉम्पिटिशन ने हिंदी सिनेमा के साथ ऐसा बांधा कि आज भी इन दोनों को अलग-अलग सोचना संभव नहीं है। ग्राफिक्स स्टोरी में जानिए कैसे हेडमास्टर के बेटे धर्मेंद्र बने हिंदी सिनेमा के स्टार-


