48 लाख के 15 नक्सलियों का आत्म समर्पण:इनमें PPCM से लेकर ACM कैडर के नक्सली शामिल; 4 पर 8-8 लाख रुपए का इनाम

छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 15 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है और पुलिस के सामने पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया है। इनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल है। इन 15 नक्सलियों पर कुल 48 लाख रुपए का इनाम घोषित है। इनमें PPCM, ACM और PM जैसे कैडर के नक्सली शामिल हैं। दरअसल, 24 नवंबर को सुकमा पुलिस के सामने इन सभी नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। इन 15 नक्सलियों में से चार नक्सली बटालियन नंबर 1 के सक्रिय सदस्य थे। आत्म समर्पित नक्सलियों में 4 PPCM, 2 ACM, 3 PM समेत अन्य संगठन में सक्रिय थे। पुलिस के मुताबिक, 4 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जबकि 2 नक्सली 5-5 लाख रुपए के इनामी हैं। 1 नक्सली पर 3, 1 पर 2 और 1 नक्सली पर 1 लाख रुपए का इनाम है। ये सभी नक्सली पिछले कई सालों से माओवाद संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहे थे। सुकमा SP किरण चव्हाण ने कहा कि सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई है। उन्होंने संगठन में सक्रिय अन्य नक्सलियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की है। इन्होंने किया सरेंडर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *