श्रीगंगानगर बार एसोसिएशन चुनाव में वोटर्स दिखा रहे उत्साह:3 पदों के लिए 8 कैंडिडेट मैदान में, वोटर्स की मान-मनुहार

श्रीगंगानगर में बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए वोटिंग शुक्रवार को हुई। इसमें वोटर्स ने खूब उत्साह दिखाया। सुबह से ही वोटर्स बार एसोसिएशन हॉल में बने दोनों बूथ में उमड़ने लगे। दोपहर तक 928 में 478 वोटर्स वोट डाल चुके थे।
जहां एक ओर वोटर्स वोटिंग कर रहे थे वहीं कैंडिडेट के सामर्थक बार एसोसिएशन के गेट पर ही जमे थे। जैसे ही कोई वोटर वोट के लिए आता समर्थक उन्हें अपने पक्ष में वोट के लिए आग्रह करते नजर आते। वोट देने के दौरान पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया करवाई गई। अध्यक्ष पद पर 3 उम्मीदवार
यहां अध्यक्ष पद के लिए हंसराज तनेजा, अमनदीप और जसवंत भादू मैदान में है। तीनों बार संघ की राजनीति से पहले भी जुड़े रहे हैं। तनेजा वर्ष 2019 में एडवोकेट जसवीर मिशन के अध्यक्ष रहते सचिव चुने गए थे। वहीं अमनदीप वर्तमान कार्यकारिणी में सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी देख रही है। तीसरे उम्मीदवार जसवंत भादू 2006 में अध्यक्ष रहे हैं।
2006 में चुनाव में टाई हुआ था। जितेंद्र किनरा व भादू ने छह-छह माह के लिए अध्यक्ष का कामकाज संभाला था। सचिव पद पर अरमान सेतिया, विनोद सींवर और वरुण दीक्षित नए चेहरे हैं। वहीं सचिव पद पर भी लक्षमणराम और अशोक सैनी पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *