भाजपा कार्यालय में सांप से मचा हड़कंप:सांप पकड़ने वाले को बुलाकर सुरक्षित जंगल में छुड़वाया, सरकार के एक साल के जश्न की तैयारी में थे भाजपाई

शहर के उदयपुर रोड स्थित भाजपा के नए कार्यालय में शुक्रवार दोपहर एक सांप निकल आया। इससे पार्टी कार्यालय में हड़कंप भी मच गया। हालांकि बाद में सांप पकड़ने वाले को बुलाकर सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए जंगल में छोड़ दिया गया। यह पूरा वाकया दोपहर 2.30 बजे के आसपास का है। प्रवक्ता संजय पंड्या ने बताया कि इन दिनों सरकार के एक साल पूरा होने को लेकर आयोजन हो रहे हैं इसलिए लगातार पार्टी कार्यालय में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मीटिंग हो रही हैं। शुक्रवार को भी करीब 15 पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यालय में मौजूद थे। उसी दौरान कार्यालय का कार्मिक बाहर आया तो चौगान में सांप घूम रहा था। उसने अंदर आकर सूचना दी तो सभी बाहर आए। बाद में सुरक्षा के तौर पर सांप पकड़ने वाले को बुलाया और जंगल में छोड़ दिया। पंड्या ने बताया कि कार्यालय के पास ही श्यामपुरा जंगल क्षेत्र है और आसपास में कई झाड़ियां भी हैं। इसलिए सांप कभी कभार आ ही जाते हैं। हालांकि सांप कार्यालय के कमरों में नहीं आया, अगर कही छिपा रहता तो कोई अनहोनी की आशंका रहती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *