गुरुग्राम के IAS की बारात ऊना पहुंची:हिमाचल डिप्टी CM की बेटी से शादी; आस्था के साथ सात फेरे लिए

हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री की आज शादी हो गई है। वह हरियाणा में गुरुग्राम के IAS अफसर सचिन शर्मा संग सात फेरे लिए। ऊना में धर्मशाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बहडाला में स्थित गुलमोहर ग्रैंड होटल में शादी समारोह चल रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस इंचार्ज रजनी पाटिल, सीनियर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला समेत अन्य नेता दोपहर के वक्त ही होटल पहुंच गए। शाम के वक्त पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुक्खू कैबिनेट के कई मंत्री, विधायक, आईएएस अधिकारी, उद्योगपति शामिल हुए। इससे पहले, शुक्रवार शाम को ऊना में ही हल्दी की रस्म हुई। रात को संगीत हुआ। आस्था ने सचिन के साथ जमकर डांस किया। गुरुग्राम में जहाजगढ़ गांव के रहने वाले सचिन शर्मा हिमाचल कैडर के IAS अफसर हैं। वह ऊना के अंब में SDM पद पर तैनात हैं। डॉ. आस्था अग्निहोत्री शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (HPU) में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। आस्था शूटिंग में स्टेट जूनियर ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। यूके में उन्हें ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। हल्दी और संगीत की तस्वीरें… 2 पॉइंट में IAS अफसर सचिन शर्मा के बारे में जानिए…. अब आस्था अग्निहोत्री और उनके पिता के बारे में जानिए….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *