सेवा कार्यों के साथ महापौर ने मनाया जन्मदिन:2500 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 15 हजार को कराया भोजन

गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने जन्मदिन पर कई जगह स्वास्थ्य शिविर लगाए, लोगों को भोजन कराया। जरूरतमंदों को कंबल और बच्चों को कॉपी-किताबें भी बांटी। महापौर ने अपने जन्मदिन के पहले ही समर्थकों को होर्डिंग नहीं लगाने और रिमूवल टीम को ऐसे होर्डिंग तुरंत हटाने को कहा था। 15 हजार को भोजन, 2500 ने लिया स्वास्थ्य शिविर का लाभ इस दिन कई जगह निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए। 2500 लोगों ने इसका लाभ लिया। चिड़ियाघर में 11 साल की उम्र तक के 1600 बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया। इस मौके पर खजराना गणेश मंदिर, रणजीत हनुमान मंदिर के अन्न क्षेत्र में निशुल्क भोजन, वृद्धाश्रम में भी भोजन की व्यवस्था की गई। कई जगह चलित भोजनालय से लोगों को भोजन कराया। कुल मिलाकर 15 हजार लोगों ने भोजन किया। राऊ विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। क्षेत्र में ही बच्चों को निशुल्क किताबें-कॉपियां दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *